‘धाकड़ बंधु’ पत्रिका का एक बार फिर कोटा से प्रकाशन, पदाधिकारियों ने किया विमोचन

0
6

कोटा। श्री धाकड़ महासभा का मुख्य पत्र ‘धाकड़ बंधु पत्रिका, का एक बार पुनः कोटा से प्रकाशन किया जा रहा है। श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रप्रकाश नागर ने बताया की 1957 से धाकड़ महासभा की स्थापना के साथ ही धाकड़ बंधु पत्रिका का प्रकाशन कोटा से शुरू किया गया था।

पिछले कुछ समय से सांसद रोडमल नागर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में इसे इंदौर से प्रकाशित किया जा रहा था, लेकिन प्रशासन नियमित नहीं हो पा रहा था। फल स्वरूप श्री धाकड़ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में धाकड़ बंधु पत्रिका को कोटा से प्रकाशित किए जाने का निर्णय लिया और आज समाज के प्रबुद्ध जनों के बीच इसका विमोचन कर कोटा से नियमित रूप से प्रकाशन प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राम कुमार मेहता एवं अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मदनपुर से पूर्व सरपंच दुदाराम धाकड़ ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट स्थिति के रूप में पत्रिका के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट राम प्रसाद नागर, श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री चंद्र प्रकाश नागर, पत्रिका के प्रबंधक एवं प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह मंडलोई, इंजीनियर बी एल मालव, पत्रिका के पूर्व संपादक डॉ रामेश्वर प्रसाद नागर, ओम मालव, रहे।

मुख्य अतिथि आर के मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा की पत्रिका समाज का दर्पण है इसका नियमित प्रकाशन होना ही चाहिए, पत्रिका के माध्यम से समाज में हो रही गतिविधियों की जानकारी सभी समाज बंधुओ को मिलती रहती है और इसके माध्यम से समाज जागरण का काम किया जा सकता है।

अध्यक्षता कर रहे दुदाराम धाकड़ ने पत्रिका के इतिहास के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा की 1957 मैं पत्रिका का कोटा से शुभारंभ हुआ तब से ही पत्रिका समाज के उत्थान का काम करती आ रही है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं पत्रिका के प्रबंधक इंद्र सिंह मंडलोई पत्रिका के संपादन में सहयोग की अपील की एवं अधिक से अधिक सदस्य बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ पत्रिका का प्रकाशन किया जाएगा।

इससे पूर्व पत्रिका के संपादक प्रोफेसर राजमल मालव ने सभी अतिथियों का अपने उद्बोधन के माध्यम से स्वागत किया। महासभा के प्रदेश महामंत्री राजू धाकड़ बिजोलिया ने बताया की आज से पत्रिका नियमित रूप से प्रतिमाह प्रकाशित की जाएगी तथा समाज बंधुओ को डाक द्वारा भेजी जाएगी।

महिला इकाई की प्रदेश महामंत्री प्रोफेसर उमा बाड़ोलिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं पत्रिका को अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि किराड़ क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास मेहता, पत्रिका के पूर्व संपादक डॉ रामेश्वर प्रसाद नागर व श्री धाकड युवा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री नवल नागर ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पत्रिका के कोषाध्यक्ष किशन मालव, धाकड़ पंचायत कोटा महानगर के अध्यक्ष नरेंद्र नागर एडवोकेट, धरणीधर सहकारी के अध्यक्ष रामकुमार नागर, महासभा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चंद नागर, महासभा के झालावाड़ जिला अध्यक्ष रामकिशन धाकड़, बद्री लाल मेहता, धाकड़, धाकड़ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बजरंगलाल नागर, छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष सुरेश नागर, युवा संघ कोटा देहात के अध्यक्ष श्याम नागर, महिला इकाई की जिला अध्यक्ष तृप्ति नागर, धरणीधर जन सेवा संस्थान के महामंत्री महावीर नागर, कोषाध्यक्ष महावीर अंथड़ा शहीद कई वरिष्ठ समाज बंधु उपस्थित रहे।