एलन कोटा में अगले सप्ताह शुरू होंगे नीट-रिपीटर्स बैच, बड़ी संख्या में एडमिशन्स

0
2

कोटा। Allen Advertisment: नीट-यूजी रिजल्ट्स के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। च्वाइस फिलिंग के बाद अब अलाॅटमेंट शुरू होने जा रहे हैं। इसके साथ ही एक बार फिर कोटा में बड़ी संख्या में नीट रिपीटर्स स्टूडेंट्स नीट-यूजी 2027 की तैयारी के लिए लौटने लगे हैं।

एलन कोटा के प्रसीडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा नीट-यूजी की तैयारी के लिए लीडर, अचीवर व अल्फा अचीवर बैचेज की घोषणा की गई है। अलग-अलग तिथियों पर शुरू हो रहे बैचेज के लिए अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है।

आगामी लीडर बैच 17 अगस्त को, अचीवर बैच 18 व 25 अगस्त तथा अल्फा अचीवर बैच 19 अगस्त व 2 सितम्बर को शुरू हो रहे हैं। इन बैचेज में प्रवेश के लिए नीट-यूजी प्राप्तांकों के आधार पर फीस में विशेष रियायत दी जा रही है। ऐसे स्टूडेंट्स जो कुछ अंकों से गवर्नमेंट मेडिकल काॅलेज में प्रवेश से वंचित रह रहे हैं, वे अब इन बैचेज में प्रवेश के लिए कोटा आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि असम के तिनकसुइया निवासी अभिषेक अग्रवाल हो या उत्तर प्रदेश के नवाबगंज के अल्ताफ अंसारी दोनों ने कोटा के रिपीटर्स बैच में पढ़कर नीट 2026 में सफलता प्राप्त की है। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में रिपीटर्स भी शामिल हैं, जिन्होंने हर वर्ष अपने अंकों में बढ़ोतरी कर गवर्नमेंट मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश लेने में सफलता प्राप्त की है।

परिणामों में टाॅप-10 में 5 और टाॅप-100 में 47 स्टूडेंट्स एलन से हैं, जो कि देश में किसी भी इंस्टीट्यूट से सर्वाधिक हैं। एनटीए ने 690 एवं अधिक अंक वाले टाॅप-138 स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी की है, इसमें 67 स्टूडेंट्स एलन से हैं।