इंदौर किराना/ पाम तेल एवं सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में तेजी, शक्कर‌ नरम

0
144

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को‌ सोयाबीन‌ रिफाइंड तेल के भाव में 15 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी‌ आई। पाम तेल पांच रुपये प्रति किलोग्राम महंगा बिका। सियागंज‌ किराना बाजार‌‌ में शक्कर‌ के भाव में 20 रुपये‌ प्रति क्विंटल की‌ गिरावट रही ।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 5700 से 5900, सोयाबीन 4700 से 5150 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल 1660 से 1680, सोयाबीन रिफाइंड तेल 955 से 960, सोयाबीन साल्वेंट 890 से 895 पाम तेल 920 से 925 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 1700, कपास्या खली देवास 1700, कपास्या खली उज्जैन 1700, कपास्या खली खंडवा 1675, कपास्या खली बुरहानपुर 1675 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 2625 रुपये प्रति क्विंटल।

शक्कर-गुड़: शक्कर 3780 से 3820, शक्कर (एम) 3950 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला: खोपरा गोला 105 से 122 प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 1950 से 3800 रुपये प्रति 15 किलो‌ग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 165 से 170, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 120 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 7000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8100 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं का पिसा आटा 1360, गेहूं दलिया 3300, मैदा 1370, रवा 1410, चना बेसन 3350 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।