सीजेपी के दो बड़े कॉकरोच सौरव दास एवं आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

0
6

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दो नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों को बुधवार को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया गया था।

वहीं, तीसरे नेता अजिंक्य शिंदे को न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा गया। तीनों नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने बैरिकेड तोड़कर उस इलाके में प्रवेश किया, जिसे हाल ही में निर्धारित विरोध प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया था। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार तड़के CJP के तीन नेताओं को हिरासत में लिया गया था। उन पर बिना अनुमति जंतर-मंतर के प्रदर्शन स्थल में प्रवेश करने और बैरिकेड पार करने का आरोप है। बुधवार को तीनों को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि अजिंक्य शिंदे को न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों के खिलाफ अतिक्रमण, निषेधाज्ञा का उल्लंघन, शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बांड का उल्लंघन और सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने समेत कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को दिल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान भी हिरासत में लिया गया था। उस समय दोनों ने एक साल तक शांति बनाए रखने का बांड भरा था। इसके बावजूद मंगलवार को जंतर-मंतर पर कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने के मामले में उन्हें फिर हिरासत में लिया गया।