Stock Market: सेंसेक्स 508 अंक लुढ़क कर 74300 से नीचे, निफ्टी 23357 पर बंद

0
8

नई दिल्ली। Stock Market Closed : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार कोशेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 508.40 अंक या फिर 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74267.34 अंक पर बंद हुआ है।

वहीं, निफ्टी आज शुक्रवार को 0.70 प्रतिशत या फिर 165.15 अंक की गिरावट के साथ 23382.60 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी का इंट्रा-डे लो लेवल आज सोमवार को 23357.95 अंक रहा है।

सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। आईटीसी के शेयर 2.67 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर 2.61 प्रतिशत, एनटीपीसी के शेयर 2.17 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। मार्केट की इस गिरावट में भी टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस के शेयरों में उछाल दर्ज की गई है।

व्यापक बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.08 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और मीडिया शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया इंडेक्स हरे निशान में रहे। दूसरी ओर एफएमसीजी, ऑटो और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिसके चलते ये इंडेक्स बाजार से कमजोर प्रदर्शन करते नजर आए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 427 अंकों की तेजी के साथ 75203 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने आज के कारोबार की ओपनिंग शतक के साथ की। निफ्टी 106 अंकों की बढ़त के साथ 23654 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।