Stock Market: सेंसेक्स 331 अंकों की बढ़त के साथ 72700 के पार, निफ्टी 22636 पर

0
11

नई दिल्ली। Stock Market Update 9:51 AM : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। बेंचमार्क इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 22600 के पार खुला। सेंसेक्स भी कल की 72382 की क्लोजिंग के मुकाबले 72508 पर खुला।

सेक्टर के लिहाज से बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी FMCG, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में दर्ज की जा रही। जबकि ऑटो, IT और फार्मा शेयरों में आज भी नरमी दर्ज की जा रही। सुबह 9:50 पर सेंसेक्स 331 अंकों की बढ़त के साथ 72713 के लेवल पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 80 अंक ऊपर 22636 पर है। सेंसेक्स में ट्रेंट के शेयर रॉकेट बनकर उड़ रहे हैं। इनमें 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी है।

सोमवार को चढ़ा था बाजार
भारतीय बाजार में हाल की गिरावट पर सोमवार को ब्रेक लग गया। सेंसेक्स 472 अंक यानी 0.66 प्रतिशत चढ़कर 72,382 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 133अंक यानी 0.60 प्रतिशत बढ़कर 22,555 पर बंद होने में कामयाब रहा। सेंसेक्स ने दिन में 72,631.93 का हाई लेवल भी टच किया।