OnePlus 13s फोन 16GB रैम, 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानिए ऑफर

0
15

नई दिल्ली। OnePlus अपने फ्लैगशिप फोन OnePlus 13s का नया वेरिएंट लेकर आई है। यह फोन पहले से ही दो वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है। नए वेरिएंट में पहले से बड़ी रैम है। हालांकि, इसके हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चलिए डिटेल में जानते हैं नए वेरिएंट की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ..

अमेजन इंडिया और वनप्लस इंडिया वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, वनप्लस 13s के नए वेरिएंट में 16GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज है। इसकी कीमत 68,999 रुपये रखी गई है। वनप्लस अपनी ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दे रहा है।

छह महीने या उससे अधिक की अवधि के ईएमआई ट्रांजैक्शन पर एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है।

नया 16GB+512GB वेरिएंट पहले की तरह ही पिंक सैटिन, ग्रीन सिल्क और ब्लैक वेलवेट कलर्स में उपलब्ध है। भारत में पहले से मौजूद इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।

वनप्लस 13s में 6.32-इंच 1.5K रिजॉल्यूशन (1216×2640 पिक्सेल) LTPO ProXDR डिस्प्ले है जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल और 2,160Hz PWM डिमिंग रेट है। स्क्रीन में एक्वा टच 2.0 तकनीक और ग्लोव मोड है, जो यूजर्स को गीले या दस्ताने वाले हाथों से फोन चलाने में सक्षम बनाता है।

प्रोसेसर
वनप्लस 13s में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, जो 16GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 15 के साथ आता है। फोन में एक कस्टमाइजेबल प्लस बटन है, जिसका उपयोग लंबे प्रेस के साथ रिंग, वाइब्रेट और साइलेंट मोड के बीच स्विच करने के लिए किया जा सकता है। इसे कैमरा खोलने, ऑन-स्क्रीन टेक्स्ट का ट्रांसलेट करने या फ्लैशलाइट चालू करने जैसे कामों के लिए भी कस्टमाइज किया जा सकता है। बटन को एक बार दबाने से AI प्लस माइंड स्पेस भी लॉन्च हो सकता है। यूजर्स आर्टिकल, फोटो, चैट और शेड्यूल जैसी जानकारी को एक ही स्थान पर सेव करने और उन्हें आसानी से नेविगेट करने के लिए माइंड स्पेस का उपयोग कर सकते हैं।

AI कैमरा फीचर्स का सपोर्ट
स्मार्टफोन में कई AI कैमरा फीचर्स का सपोर्ट मिलता है, जिसमें AI डिटेल बूस्ट, AI अनब्लर, AI रिफ्लेक्शन इरेजर, AI रीफ्रेम और बहुत कुछ शामिल है। इसमें AI प्रोडक्टिविटी टूल का भी सपोर्ट मिलता है, जिसमें AI ट्रांसलेशन, AI वॉयसस्क्राइब, AI कॉल असिस्टेंट, AI सर्च, साथ ही गूगल का सर्कल टू सर्च फीचर और गूगल जेमिनी शामिल है।