Stock Market: एमपीसी नतीजों की घोषणा से पहले बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 450 अंक टूटा

0
7

नई दिल्ली। Stock Market Update: आरबीआई यानी कि भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक के नतीजों की घोषणा से पहले घरेलू शेयर बाजार धड़ाम हो गया है। संभावना है कि आरबीआई रेपो रेट को बढ़ा सकता है, जो अभी 5.25% है। इसके बढ़ने से बैंकों से लोन लेना महंगा हो सकता है।

इन सभी संभावनाओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 450 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। आज मार्केट खुलने के दौरान सेंसेक्स लाल निशान में 72,965.38 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 22,650 के नीचे आ गया। इसकी ओपनिंग आज 22,690.45 पर हुई।

मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुए थे बाजार
मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छी तेजी देखने को मिली। यह लगातार दूसरा दिन था जब बाजार में बढ़त दर्ज हुई। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने, बैंकिंग शेयरों और रिलायंस इंडस्ट्रीज में जोरदार खरीदारी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। सेंसेक्स 685 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,067 पर और निफ्टी 220 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,776 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी के लिए ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • गिफ्ट निफ्टी: GIFT Nifty आज लगभग 22,760.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले क्लोज से करीब 35 अंक नीचे है। यह भारतीय बाजार की नेगेटिव शुरुआत का संकेत दे रहा है।
  • अमेरिकी बाजार: अमेरिका के बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार, 6 अक्टूबर को बढ़त के साथ बंद हुए। S एंड P 500 अगस्त के बाद पहली बार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जबकि नैस्डैक ने रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रखा।
  • डॉऊ जोन्स: डॉऊ जोन्स 253 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,521 पर बंद हुआ, जबकि, S एंड P 500 ने 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ लगातार चौथे दिन बढ़त बनाई और पहली बार 7,800 के ऊपर बंद हुआ। दूसरी नैस्डैक कंपोजिट सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ और मंगलवार को भी नए शिखर पर पहुंचा।

एशियाई बाजारों का हाल

  • जापान: निक्केई 225 लगभग सपाट खुला, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत बढ़ा।
  • दक्षिण कोरिया: तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से चिंता कम हुई, लेकिन टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट से कोस्पी 77 अंक यानी 1.11 प्रतिशत गिरकर 6,864 पर खुला।
  • ताइवान: TAIEX इंडेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।