कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को दाल मिलर्स की लिवाली से चना 50 रुपये तेज़ बिका। ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर रहने से सरसो और लहसुन 500 रुपये लुढ़क गई। गेहूं 25 रुपये, सोयाबीन 200 रुपये मंदी रही।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब ढाई लाख कट्टे और लहसुन की 7000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2825 से 2850, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2850 से 2950, बेस्ट टुकड़ी 2950 से 3100, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2500 से 2750, जौ 2850 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल।
धान (1509) 4100 से 4550, धान(1847) 4000 से 4350, धान (1718) 4600 से 5061, धान सुगन्धा 3800 से 4075, धान (पूसा-1) 4400 से 4800, धान (1401) 4700 से 4915 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 6000 से 7650, सरसो 9300 से 10001, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंग 6500 से 8000, उड़द 6000 से 8600, चना देशी 6800 से 7100, चना मौसमी नया 6600 से 7001, चना पेप्सी 6600 से 7001, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5500 से 18500, मैथी 6000 से 7300, धनिया 14000 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।

