कोटा। कोटा की हृदय स्थली में स्थित प्रमुख बाजारों में पार्किंग, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जीएमए अध्यक्ष राकेश जैन ने बुधवार को केडीए अधिकारियों और व्यापार संघों के प्रतिनिधियों के साथ बाजार क्षेत्र का दौरा किया।
जीएमए प्लाजा, न्यू क्लॉथ मार्केट, सर्राफा बोर्ड, स्वर्ण-रजत मार्केट, जवाहर मार्केट, जे.पी. मार्केट, साइमन प्लाजा और इलेक्ट्रिकल मार्केट में पार्किंग की संभावनाओं का जायजा लिया गया। खाली भूमि पर पार्किंग और बहुस्तरीय पार्किंग विकसित करने के विकल्पों पर चर्चा हुई।
राकेश जैन ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से बाजारों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में काम किया जा रहा है। पार्किंग सुविधा से व्यापारियों और बाजार आने वाले ग्राहकों को राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान देने को कहा ।
इस अवसर पर सर्राफा बोर्ड से अध्यक्ष सुशील लोहिया, उपाध्यक्ष योगेश सोनी एवं सदस्य प्रमोद टंकारा न्यू क्लॉथ मार्केट से सचिव नरेश राजानी एवं सहसचिव जिनेश कुमार जैन चौथमाता स्वर्ण-रजत व्यापार समिति से अध्यक्ष आत्मदीप आर्य, महामंत्री मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष चेतन जैन, सहमंत्री संजय नागर, सूचना मंत्री दीपेश सैनी एवं प्रचार मंत्री पवन सोनी जे.पी. मार्केट व्यापार संघ से अध्यक्ष अनिल दीपचंदानी, सचिव दीपक ढींगरा एवं उपाध्यक्ष रवि देवनानी साइमन प्लाजा व्यापार संघ से संरक्षक बसंत बलेचा, अध्यक्ष पवन वाधवानी एवं महामंत्री नरेश जिंदल इलेक्ट्रिक एसोसिएशन से अध्यक्ष मुकेश हरचंदानी एवं सचिव मनीष मूलचंदानी तथा जवाहर मार्केट व्यापार संघ से अध्यक्ष भुवनेश बबलानी, सचिव हेमंत अजवानी एवं कोषाध्यक्ष अशोक आहूजा आदि उपस्थित रहे।

