कोटा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा गोरखपुर से उधना (सूरत) के मध्य गाड़ी संख्या 05017 गोरखपुर–उधना आरक्षित स्पेशल ट्रेन एक ट्रिप चलाई जा रही है। यह ट्रेन 29 नवम्बर को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05017 गोरखपुर–उधना स्पेशल 29 नवम्बर को गोरखपुर से प्रातः 07:35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन कोटा मंडल के बयाना में 21:33 बजे तथा गंगापुर सिटी में 22:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 30 नवम्बर को कोटा में 00:50 बजे, रामगंज मंडी में 01:53 बजे तथा भवानी मंडी में 02:16 बजे ठहराव लेकर उसी दिन 11:50 बजे उधना (सूरत) पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट: मार्ग में यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा एवं सूरत स्टेशनों पर ठहरेगी।

