Samsung Galaxy S23 सीरीज भारत में जल्द ही होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

253

नई दिल्ली। Samsung Galaxy S23 सीरीज भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इसके अनपैक्ड इवेंट की डेट 1 फरवरी है। गैलेक्सी S23 से जुडी कई खबरें लीक हुई हैं। इस आर्टिकल में हम इस फोन से जुडी उन सभी जानकारियों को बता रहे हैं जो अब तक इस फोन के बारे में उम्मीद की जा रही हैं या लीक हो गई हैं|

लेटेस्ट लीक में सैमसंग गैलेक्सी S23 मॉडल्स के डमी दिखाई दिए हैं। Galaxy S23 Ultra अपने पुराने मॉडल Galaxy S22 Ultra की तरह ही दिख रहा है। वहीं, Galaxy S23 और Galaxy S23 Plus की डमी से पता चलता है की नए मॉडल्स में मेटल कैमरा हाउसिंग नहीं दिखाई देगी। ये डमी पहले लीक हुई CAD ड्रॉइंग्स की लीक पर आधारित है।

Galaxy S23 series डिज़ाइन लीक: साउथ कोरियाई डेली की नई लीक के अनुसार, Galaxy S23 को फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। USA में कंपनी का वार्षिक Unpacked event हो सकता है। इसी के साथ इसकी डेट 1 फरवरी हो सकती है।

Galaxy S23 के लॉन्च के बाद इन डिवाइसेज की कीमत क्या हो सकती है? फिलहाल मार्किट के अनुसार देखा जाए तो फोन सस्ते आने की उम्मीद तो नहीं है। इन फोन्स की कीमत पिछले मॉडल्स से बढ़ेगी।

कीमत: अगर सैमसंग अपनी Galaxy S23 series को उसी कीमत में लॉन्च कर दें, जिस कीमत में Galaxy S22 series आई थी तो कहने ही क्या? लेकिन सच्चाई यह है की नई सीरीज में 5000 से 10000 की बढ़त हो सकती है। रेग्युलर Galaxy S23 की कीमत करीब Rs 80,000 हो सकती है। Galaxy S23 Plus की शुरूआती कीमत Rs 90,000 हो सकती है। वहीं, Galaxy S23 Ultra की कीमत करीब Rs 1,20,000 है।

स्पेसिफिकेशन्स : गैलेक्सी S23 सीरीज साइज और रिजोल्यूशन के मामले में समान होंगे। हालांकि, Galaxy S23 Ultra को ब्राइट डिस्प्ले मिल सकता है। अल्ट्रा मॉडल के लिए ऐसी भी उम्मीद लगाई जा रही है की सैमसंग ने बेहतर डिस्प्ले रिजर्व कर रखा हो।Galaxy S23 series में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC दिया जाएगा। इसे 4nm फेब्रिकेशन प्रोसेस से TSMC द्वारा बनाया जाएगा। इसमें थर्मल परफॉरमेंस की भी उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, S22 लाइनअप का थर्मल मैनेजमेंट उतना अच्छा नहीं था, देखते है सैमसंग अपने लाइनअप में इसके एक्सपीरियंस में कुछ बदलाव लेकर आता है या नहीं।

Galaxy S23 सीरीज और Snapdragon 8 Gen 2 के साथ ओवरऑल सीपीयू और जीपीयू परफॉरमेंस के मामले में सॉलिड बूस्ट की उम्मीद तो की ही जा सकती है। गेमिंग के दौरान रे ट्रेसिंग, फास्ट LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज, WiFi 7, बेहतर ISP और ऐसी ही फीचर्स के साथ गैलेक्सी s23 सीरीज में बेहतर परफॉरमेंस एक्सपेक्ट की जा सकती है, वो भी बेहतर बैटरी लाइफ और थर्मल मैनेजमेंट के साथ।

कैमरा: स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 के साथ 200MP तक के कैमरा सेंसर का सपोर्ट भी आता है। Galaxy S23 Ultra ब्रांड नई 200MP सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। अगर Galaxy S23 Ultra सच में 200MP सेंसर के साथ आता है तो यह एक बेहतरीन कैमरा एक्सपीरियंस होने वाला है। जहां S23 Ultra के नए 200MP कैमरा के साथ आने की उम्मीद है, वहीं Galaxy S23 और Galaxy S23 Plus मॉडल्स नए 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ आ सकते हैं।

इसी के साथ, Galaxy S23 रेगुलर और प्लस मॉडल्स में सिर्फ 8GB रैम ऑप्शन के साथ आने की खबरें हैं, ठीक Galaxy S22 और Galaxy S22 Plus की ही तरह। वहीं, Galaxy S23 Ultra 12GB रैम ऑप्शंस और 1TB तक की स्टोरेज के साथ आ सकता है।

बैटरी: इस लाइनअप में जम्प देखने को मिल सकता है। इसकी बैटरी 200mAh ज्यादा बधाई जा सकती है। दोनों, Galaxy S23 और Galaxy S23 Plus पिछले मॉडल्स की तुलना में बड़ी बैटरी क्रमश: 3,900mAh और 4,700mAh के साथ आएंगे। यह कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं है लेकिन बैटरी ऑप्टिमाइजेशन की उम्मीद जरूर की जा सकती है। Galaxy S23 Ultra की बैटरी में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। यह दोबारा 5,000mAh के साथ ही आएगा।