Redmi 11 Prime 5G फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स

0
357

नई दिल्ली। Xiaomi कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Redmi 11 Prime 5G को भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस फोन को पाया गया है। इस फोन को कंपनी की नई सिक्योरिटी अपडेट लिस्ट में देखा गया है।

यह लिस्ट में इस फोन के अलावा Redmi 10A Sport को भी देखा गया है जो भारत में भी लॉन्च हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन को केवल भारत में लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के जरिये फोन के फीचर्स भी लीक हो गए हैं। Xiaomi ने पिछले दिनों अपने Redmi K50i स्मार्टफोन से K Series की भारत में वापसी की थी। यह फोन 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉंच किया गया था।

संभावित फीचर्स

  • डिस्प्ले- इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन से LCD+IPS डिस्पले मिल सकता है, इसके साथ ही इसमें 90 Hz का रिफ्रेश रेट भी हो सकता है।
  • प्रोसेसर- कंपनी इस फोन में MediaTek Helio G90 प्रोसेसर लगा सकती है।
  • बैटरी – Redmi इस फोन में 6,000 mAh की बैटरी दे सकती है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया जा सकता है।
  • रैम और मेमोरी- इस फोन में 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसके साथ 512 GB तक मेमोरी कार्ड के जरिये बढ़ाया जाने का विकल्प भी दिया जा सकता है।
  • कैमरा – कंपनी इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेअटप दे सकती है। फोन का मेन बैक कैमरा 50 MP का हो सकता है। तो वहीं फोन में 8 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 MP का मैक्रो कैमरा लगा मिल सकता है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा होने कि उम्मीद है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हो सकता है।
  • ओएस- Redmi 11 Prime स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 ओएस के साथ लॉंच किता जा सकता है।