नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: निवेशक अब अमेरिकी महंगाई के महत्वपूर्ण आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर आगे की दिशा के संकेत मिल सकते हैं। हालांकि निवेश मांग और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से सोने को समर्थन मिल रहा है। बुधवार को सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।
ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,475 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 66 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,54,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,37,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 1,182 रुपये की तेजी के साथ 1,54,947 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,765 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 965 रुपये की तेजी के साथ 1,54,430 रुपये के भाग,व पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,54,950 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,54,411 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,314 रुपये की तेजी के साथ 2,37,973 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,35,659 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,066 रुपये की तेजी के साथ 2,37,725 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,38,271 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,37,620 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,430 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,441.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 32.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,473.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 64.87 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 64.93 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.97 डॉलर की तेजी साथ 65.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

