नई दिल्ली। Stock market closed : घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली के दबाव में सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 307 अंक या फिर 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,957.27 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.39 प्रतिशत या फिर 95.25 अंक की गिरावट के साथ 24080.40 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स में आज सोमवार को 30 में से 10 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए है। अडानी पोर्ट्स के शेयरों का दाम 4 प्रतिशत और आईटीसी के शेयरों का दाम 3 प्रतिशत आज लुढ़क गया। भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। दूसरी तरफ सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।
30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स आज लाल निशान में 77,130.73 के लेवल पर खुला। इसका आज का हाई 77,177.27 और लो 76,751.32 गया था। मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स में 0.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यह 307.24 अंक गिरकर लाल निशान में 76,957.27 के लेवल पर बंद हुआ।
अब 50 शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी की बात करें तो इसकी आज की शुरुआत लाल निशान में गिरावट के साथ 24,117.55 पर हुई थी। मार्केट बंद के दौरान यह 0.39 फीसदी गिर गया। 95.25 अंक लुढ़कर निफ्टी 24,080.40 के लेवल पर बंद हुआ। इसका आज का हाई 24,128.70 और लो 23,993.60 रहा।

