Kota Mandi: वायदा तेज रहने से कोटा मंडी में धनिया 300 रुपये उछला

0
1

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को प्लांटों की लिवाली निकलने से सोयाबीन 100 रुपये और सरसों 50 रुपये तेज रही। एनसीडीईएक्स पर वायदा तेज रहने से धनिया 200 से 300 रुपये उछल गया।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर धनिया का अक्टूबर वायदा 352 रुपये उछलकर 16564 रुपये और दिसम्बर वायदा 252 रुपये तेज होकर 16750 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 12000 कट्टे और लहसुन की 7000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2500 से 2600, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2600 से 2630, बेस्ट टुकड़ी 2650 से 2725, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 2000 से 2300, मक्का सफेद 2000 से 2300, जौ 2300से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) नया 3500 से 4100, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5000 से 5800, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 5900 से 6250, सरसो 7200 से 7951, अलसी 8000 से 8950, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 5500 से 7100, उड़द 4500 से 7000, चना देशी 5500 से 5851, चना मौसमी नया 5300 से 5800, चना पेप्सी 5300 से 5851,चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल ।

लहसुन 5000 से 20000, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 13500 से 14300, धनिया ईगल 13800 से 14800 धनिया रंगदार 14500से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।