कोटा। महिंद्रा एवरग्रीन मोटर्स के शोरूम पर सोमवार को महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV Mahindra BE 6 SPORTEQ की भव्य लॉन्चिंग की गई। समारोह में मुख्य अतिथि कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी थे।
उन्होंने इस नई BE 6 SPORTEQ का अनावरण किया और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में महिंद्रा द्वारा किए जा रहे लगातार तकनीकी उन्नयन की सराहना की। उन्होंने बताया कि आजकल EV का जमाना आ गया है और सभी वर्गों द्वारा EV की गाड़ियां पसंद की जा रही हैं।
इस अवसर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा की ASM पूर्वी आर्या एवं राजस्थान CEM नेहा तथा एवरग्रीन महिंद्रा के निदेशक राजेंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एवं अनुराग अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में EV प्रेमी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
एवरग्रीन महिंद्रा के निदेशक राजेंद्र अग्रवाल एवं अनिल अग्रवाल ने बताया कि नई BE 6 SPORTEQ को अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर कनेक्टिविटी, प्रीमियम फीचर्स और स्पोर्टी डिजाइन के साथ और अधिक स्मार्ट एवं रोमांचक बनाया गया है।
इसमें छह प्रमुख टेक्नोलॉजी अपग्रेड किए गए हैं, जिनमें Google Gemini AI, इन-कार गेमिंग कंसोल का विकल्प, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, एडवांस्ड कनेक्टिविटी और स्मार्ट डिजिटल एक्सपीरियंस जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इसमें 79 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लगभग 500 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। बड़ी बैटरी, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और स्पोर्टी डिजाइन के साथ यह इलेक्ट्रिक SUV परफॉर्मेंस, रेंज, स्मार्टनेस और आराम का शानदार संयोजन पेश करती है। इन-कार गेमिंग कंसोल और ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप इसे टेक्नोलॉजी एवं एंटरटेनमेंट के मामले में एक अलग और अनुभव प्रदान करते हैं।
समारोह के दौरान नई BE 6 SPORTEQ को भी लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में 5 नई BE 6 की बुकिंग भी प्राप्त हुईं, जो इस नई इलेक्ट्रिक SUV के प्रति ग्राहकों के बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है।

