गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत वीकली एक्सप्रेस स्पेशल, 28 से नियमित

0
4

बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी और शामगढ़ के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

कोटा। यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 05053/05054 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक स्पेशल को नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन गाड़ी संख्या 15085/15086 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 15085 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से प्रातः 07.50 बजे होगा। यह ट्रेन उसी दिन रात्रि बयाना 22.08 बजे ,गंगापुर सिटी जंक्शन 23.00 बजे तथा अगले दिन शनिवार को कोटा जंक्शन 00.55 बजे, भवानी मंडी 02.08 बजे एवं शामगढ़ 02.28 बजे पहुंचेगी। मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यह ट्रेन उसी दिन सायं 18.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 15086 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस का नियमित संचालन 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से रात्रि 21.20 बजे होगा। यह ट्रेन अगले दिन रविवार को शामगढ़ 08.28 बजे, भवानी मंडी 08.53 बजे, कोटा जंक्शन 10.15 बजे तथा गंगापुर सिटी जंक्शन 12.35 बजे पहुंचेगी। मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यह ट्रेन सोमवार को प्रातः 06.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रैन का ठहराव : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला जंक्शन, आगरा किला, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, कोटा जंक्शन, भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर, बोरीवली एवं बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों पर ठहरेगी।