Stock Market: सेंसेक्स 989 अंक उछलकर 83 हजार के पार, निफ्टी 25514 पर बंद

0
30

नई दिल्ली। Stock Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेज एक्शन देखने को मिला। सेंसेक्स ने कारोबार के अंत तक 989.94 अंकों की बढ़त बना ली 83,021.75 के स्तर पर दिन खत्म किया।

वहीं ब्रॉडर इंडेक्स निफ्टी 50 ने 286.35 अंकों की बढ़त के साथ 25,514 . 30 के स्तर पर कारोबार बंद किया। आज के कारोबार में ऑटो स्टॉक्स ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी ऑटो 4.40 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।

किन शेयरों में दिखी तेजी और किसमें गिरावट: निफ्टी में सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, आयशर मोटर्स, M&M, HUL और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स शामिल रहे, जबकि इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एटरनल, TCS और HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों में गिरावट देखी गई।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो इंडेक्स में 4.4%, कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में 3.2%, PSU बैंक इंडेक्स में 2.2%, FMCG इंडेक्स में 1.9%, प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.4% और निफ्टी बैंक इंडेक्स में 1.3% की तेजी आई। वहीं, IT इंडेक्स में 1.1% की गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.9% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7% की बढ़त दर्ज की गई।

बाजार में क्यों आई तेजी: बैंक शेयरों में खरीदारी: बैंक निफ्टी पहली बार 62,900 के पार पहुंच गया। इस तेजी में HDFC बैंक, SBI और ICICI बैंक का सबसे बड़ा योगदान रहा।FII का लगातार निवेश: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 5,866.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। FII के लगातार निवेश ने बाजार के सेंटीमेंट को सहारा दिया है। इस महीने अब तक विदेशी फंड का निवेश रिकॉर्ड 94,299 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि कंपनियों की कमाई में मजबूत बढ़ोतरी ने बाजार के आउटलुक को और भी बेहतर बना दिया है।

एक्सपर्ट की राय: SBI सिक्योरिटीज के मुताबिक निफ्टी के लिए 25,160 से 25,180 का दायरा महत्वपूर्ण सपोर्ट है। इसका मतलब है कि बाजार में गिरावट आने पर इस स्तर के आसपास खरीदारी का सहारा मिल सकता है। वहीं, ऊपर की ओर निफ्टी को 25,470 से 25,490 के दायरे में रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

अगर निफ्टी 25,160 के नीचे फिसलता है, तो इसमें और गिरावट आ सकती है। ऐसी स्थिति में अगला सपोर्ट 24,990 से 25,010 के बीच रहेगा। दूसरी ओर, अगर निफ्टी 25,490 के ऊपर निकलने में सफल रहता है, तो मौजूदा तेजी आगे बढ़ सकती है और इंडेक्स 25,640 तक पहुंच सकता है।