बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर वन-वे स्पेशल ट्रेन कल, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

0
1

कोटा। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन एक ट्रिप संचालित होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09171 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर वन-वे स्पेशल 22 नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से 04:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 18:55/19:05 बजे कोटा, 20:50/20:52 बजे सवाई माधोपुर, 21:57/22:02 बजे गंगापुर सिटी एवं 23:22/23:27 बजे बयाना होते हुए अगले दिन 18:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट: मार्ग में यह गाड़ी बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बुढ़वल, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

वलसाड–रक्सौल वन-वे स्पेशल ट्रेन
वलसाड से रक्सौल के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन एक ट्रिप संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09137 वलसाड–रक्सौल वन-वे स्पेशल दिनांक 22 नवम्बर को वलसाड से 22:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23.11.2026 (सोमवार) को 09:40/09:50 बजे कोटा, 11:03/11:05 बजे सवाई माधोपुर, 12:00/12:05 बजे गंगापुर सिटी एवं 13:08/13:10 बजे बयाना होते हुए 24.11.2026 (मंगलवार) को 13:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट: मार्ग में यह गाड़ी नवसारी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर एवं नरकटियागंज स्टेशनों पर रुकेगी।