Kota Mandi: मिलर्स की लिवाली से सरसों, सोयाबीन और उड़द के भाव तेज रहे

0
19

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को मिलर्स की लिवाली से सोयाबीन 50 रुपये, सरसों 100 रुपये और उड़द ऐवरेज 150 रुपये तेज रहा। आवक बढ़ने से धान 100 रुपये मंदा रहा। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब दो लाख कट्टे की आवक रही। इसमें नये उड़द की 20 हजार और नई सोयाबीन की आवक 80 हजार कट्टे की शामिल है। लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2620 से 2681, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2680 से 2730, बेस्ट टुकड़ी 2730 से 2800, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का लाल पुरानी 2000 से 2250, मक्का नयी 1900 से 2450, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3400 से 4101 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5000 से 6601, सरसो 7500 से 8651, अलसी 8500 से 9550, तिल्ली 7000 से 11500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8200, उड़द नया 4500 से 9200, चना देशी 6500 से 7000, चना मौसमी नया 5800 से 6900, चना पेप्सी 5800 से 6951, चना डंकी 5200 से 6300 चना काबुली 5500से 8000 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5000 से 19500, मैथी 5800 से 6700, धनिया बादामी 13800 से 14500 धनिया ईगल 14300 से 14850 धनिया रंगदार 14000 से 16800 रुपये प्रति क्विंटल।