CJP: शर्म करो कहने पर अभिजीत दीपके और सौरभ दास फ्लाइट में यात्रियों से उलझे

0
7

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को आज दिल्ली में विमान से ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान तीनों कॉकरोच नेताओं को दूसरे यात्रियों का विरोध भी झेलने पड़ गया। किसी ने उन्हें गद्दार तो किसी ने देशद्रोही करार दिया। विमान से हिरासत में लिए जाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में तो सौरभ दास को एक महिला यात्री से उलझते हुए देखा जा सकता है।

जब दिल्ली पुलिस तीनों नेताओं को गिरफ्तार कर विमान से बाहर जा रही थी तब दूसरे यात्रियों ने कॉकरोचों को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई। किसी ने कहा शर्म करो तो किसी ने कहा कि कचरा साफ करो। इस दौरान गद्दार और स्वच्छ भारत अभियान जैसे भी नारे लगाए गए।

महिला यात्री से भिड़ गए सौरभ दास
एक वायरल वीडियो में सौरभ दास को एक महिला यात्री के साथ उलझते हुए देखा जा सकता है। महिला के किसी बयान पर सौरभ दास ने उससे कहा कि शर्म करो। इसके बाद महिला ने भी पलटवार किया और सीजेपी नेता से कहा- शर्म आती है तुम पर।

बंद कर दो कोर्ट: यात्री
मुंबई से दिल्ली आई उसी फ्लाइट में सवार एक यात्री ने एयरपोर्ट पर बाहर निकलने के बाद अभिजीत दीपके को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, “वे पहले 36 दिनों से प्रोटेस्ट कर रहे थे। लेकिन क्या वे हर जगह परेशानी खड़ी करेंगे? ऐसे कुछ लोगों की वजह से आम जनता को परेशानी होती है। अगर लोगों के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं तो सुप्रीम कोर्ट इस पर ध्यान देगा। अगर जनता ही सब कुछ करेगी तो कोर्ट बंद कर दो।”

पुलिस को देख क्या बोले दीपके
वहीं, सीजेपी की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में विमान के अंदर दाखिल हुए पुलिस अधिकारियों से दीपके यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ”पुलिस विमान से बाहर उतरने नहीं दे रही है। वे अन्य यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है। वे हमें सीधे विमान से गिरफ्तार करने के लिए यहां आए हैं। ऐसा तो इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया था। दिल्ली पुलिस हमें गिरफ्तार करने के लिए विमान के अंदर तक घुस आई है, यह तो सरासर तानाशाही है। हम गिरफ्तार होने के लिए ही यहां आए हैं, आइए और हमें गिरफ्तार कीजिए।”