Indore Mandi: ऊंचे भाव पर समर्थन नहीं मिलने से तुअर दाल, उड़द दाल में गिरावट

59

इंदौर। Indore Mandi Peice Today :स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में गुरुवार को ऊंचे भाव पर समर्थन नहीं मिलने से तुअर (अरहर) की दाल 200 रुपये और उड़द की दाल के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। आज उड़द मोगर 300 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

दलहन चना कांटा 6300 से 6350, चना विशाल 6150 से 6200, मसूर 6150 से 6200, तुअर (अरहर) निमाड़ी 9500 से 11100, तुअर (महाराष्ट्र) 11300 से 11500, तुअर (कर्नाटक) 11500 से 11600, मूंग 8600 से 10000, मूंग हल्की 7000 से 8000, उड़द 9200 से 9700, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 14500 से 14600 तुअर दाल फूल 15200 से 15400, तुअर दाल बोल्ड 16300 से 16800, आयातित तुअर दाल 13600 से 13700, चना दाल 8200 से 8700, मसूर दाल 7700 से 8000, मूंग दाल 10600 से 10900, मूंग मोगर 11400 से 11700, उड़द दाल 11200 से 11500, उड़द मोगर 11400 से 11800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000, दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, मोगरा 4200 से 6500, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4300 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।