ICAI CA Exam: सितंबर व नवंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, देखिए एग्जाम शेड्यूल

0
5

नई दिल्ली। ICAI CA Exam Schedule 2026 : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर-नवंबर 2026 की चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए CA सेल्फ सर्विस पोर्टल (SSP) के माध्यम से अपने परीक्षा फाॅर्म जमा कर सकते हैं।

जो भी कैंडिडेट्स इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वे यहां सीए परीक्षा का पूरा शेड्यूल, आवेदन की तिथियां और रजिस्ट्रेशन फाॅर्म के बारे में विस्तार से जानकारी कर लें और आवेदन करने के स्टेप्स भी देख लें।

CA परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 को शुरू हो गई है। उम्मीदवार बिना लेट फीस के 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ आवेदन 22 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। ICAI ने 23 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक आवेदन में सुधार (करेक्शन) के लिए एक विंडो भी खोलेगा। इसके दौरान उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर, CA परीक्षा के माध्यम और अन्य डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं। संस्थान ने यह भी बताया है कि परीक्षा फाॅर्म केवल ऑनलाइन मोड से ही लिए जाएंगे।

ICAI CA Exams 2026: सीए एग्जाम शेड्यूल

परीक्षा का नामग्रुपपरीक्षा की तिथियां
सीए फाउंडेशन2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026
सीए इंटरमीडिएटग्रुप I1, 3 और 6 सितंबर 2026
सीए इंटरमीडिएटग्रुप II8, 10 और 12 सितंबर 2026
सीए फाइनलग्रुप I2, 4 और 6 नवंबर 2026
CA फाइनलग्रुप II9, 11 और 13 नवंबर 2026

सीए की परीक्षाओं में कैंडिडेट्स को परीक्षा शुरू होने से पहले दोपहर 1:45 बजे से 15 मिनट का ज्यादा रीडिंग टाइम दिया जाएगा। इससे कैंडिडेट्स प्रश्नपत्र को अच्छी तरह पढ़ सकें। हालांकि, यह सुविधा सीए फाउंडेशन के पेपर 3 और पेपर 4 और पोस्ट-क्वालिफिकेशन परीक्षाओं के लिए उपलब्ध नहीं होगी।

ICAI CA Application Fees 2026: एप्लिकेशन फीस

परीक्षाआवेदन फीस (रुपये)
सीए फाउंडेशन1,500
सीए इंटरमीडिएट (सिंगल ग्रुप)1,500
सीए इंटरमीडिएट (दोनों ग्रुप)2,700
सीए फाइनल (सिंगल ग्रुप)1,800
सीए फाइनल (दोनों ग्रुप)3,300

ICAI एग्जाम शेड्यूल में नहीं होगा बदलाव
ICAI ने यह भी बताया है कि एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। यदि किसी परीक्षा तिथि को बाद में केंद्र या राज्य सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित करती है, तब भी निर्धारित परीक्षा उसी शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 19 जुलाई 2026 से पहले अपना परीक्षा आवेदन पूरा कर लें, जिससे विलंब शुल्क न देना पड़े।