नई दिल्ली। CJP Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान सियासी माहौल गर्म रहा। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनके आवास के बाहर उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वह प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर की ओर जा रहे थे।
प्रदर्शन में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, छात्र संगठन AISA की नेता नेहा बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण समेत कई लोग शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। साथ ही वामपंथी दलों के कई अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हालत खिसियानी बिल्ली जैसी हो गई है। वह और उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल का चुनाव हार गई थी। अब अपनी भड़ास निकालने को शनिवार को टीएमसी की फाउंडर अध्यक्ष कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गई। दिल्ली पुलिस ने धरने के दौरान जब हिरासत में लिया तो उन्होंने विरोध के तौर पर अपने मुंह पर बैंड-एड चिपका लिया।
ममता बनर्जी खेमे की टीएमसी ने अपने एक्स हैंडल पर सीजेपी के प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई सारे आरोप लगाए हैं। ममता बनर्जी की पार्टी ने शनिवार के प्रदर्शन के समर्थन का एलान कर रखा है।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री को पार्टी नेता डोला सेन के साथ हिरासत में लिया गया है। न्यूज एजेंसी आईएनएस के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को तब हिरासत में लिया, जब वह साउथ एवेन्यू बस स्टॉप पर धरना दे रही थीं।
ममता बनर्जी ने गुनगुनाया महिषासुर मर्दिनी: इसी दौरान ममता बनर्जी ने विरोध प्रदर्शन के तौर पर महिषासुर मर्दिनी के छंद भी गुनगुनाती सुनी गई हैं। संयोग से शनिवार को ही महालया है और रविवार से दुर्गा पूजा की भी शुरुआत हो रही है। इस तरह से ममता ने दिल्ली में प्रदर्शन करके, बंगाल तक अपना राजनीतिक संदेश देने की भी कोशिश की है।
जागो दुर्गा, तुमी जागो…: ममता बनर्जी ने जो ‘जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी, जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी। अभया शक्ति बलप्रदायिनी तुमि जागो, जागो तुमि जागो’ गुनगुनाया है, उसका हिंदी में मतलब है – ‘जागो दुर्गा, जागो दस हाथों में अस्त्र धारण करने वाली। हे भयमुक्त करने वाली, शक्ति और बल प्रदान करने वाली, तुम जागो। जागो, तुम जागो।’
पार्टी ने कहा ‘सुपर इमरजेंसी’ वाले हालात: ममता बनर्जी की पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में ‘सुपर इमरजेंसी’ वाले हालात हैं। पार्टी ने दावा किया कि ‘वह शांतिपूर्ण धरना दे रही थीं और दिल्ली पुलिस आई और कहा कि कोई नारेबाजी नहीं होगी और किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। क्यों?’ ममता बनर्जी की पार्टी का दावा है कि उनकी पार्टी अध्यक्ष और सांसदों को पुलिस जबरन उठाकर अनजाने जगह पर ले गई। ममता बनर्जी शुक्रवार रात को विपक्षी इंडिया ब्लॉक की उस 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में भी शामिल रहीं, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ और ईवीएम की जगह बैलट पेपर से वोटिंग की मांग वाला ज्ञापन लेकर गया था।

