निवेशकों की बिकवाली से सेंसेक्स 218 और निफ्टी 70 अंक नीचे खुला

0
744

मुंबई। निवेशकों की बिकवाली से सप्ताह में आज कारोबार के दूसरे दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 218.29 अंक नीचे और निफ्टी 70.35 पॉइंट नीचे खुला। इससे पहले सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 387.64 अंक ऊपर और निफ्टी 96.65 पॉइंट ऊपर खुला था।

ट्रेडिंग के आधा घंटा बाद ही बीएसई सेंसेक्स 658.88 अंक ऊपर चला गया, लेकिन आखिरी घंटे में सेंसेक्स फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 81.48 अंक नीचे 31,561.22 पर और निफ्टी 12.30 पॉइंट नीचे 9,239.20 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 109.33 अंक नीचे 24,222.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.78 फीसदी बढ़त के साथ 71.02 अंक ऊपर 9,192.34 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.01% फीसदी बढ़त के साथ 0.39 पॉइंट ऊपर 2,930.19 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 7.59 अंक नीचे 2,887.21 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, इटली के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।