रेंज रोवर SV का रणथंभौर एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

0
11

नई दिल्ली। Land Rover Range Rover SV Ranthambore Edition: लैंड रोवर ने रविवार को रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन SV के लॉन्च की घोषणा की है, जो टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार निर्माता की एक बेस्पोक SUV है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 4.98 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है।

रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन कंपनी के SV डिवीजन द्वारा खास रूप से भारतीय बाजार के लिए डिजाइन की गई है। यह ब्रांड की पहली लिमिटेड वैरिएंट एसयूवी है। कंपनी ने इसमें रेफ्रिजरेटेड कंपार्टमेंट भी दिया है। आइए इसकी खासियत जानते हैं। रेंज रोवर का यह खास वैरिएंट भारतीय बाजार के लिए 12 यूनिट की लिमिटेड संख्या में उपलब्ध है। लैंड रोवर का दावा है कि यह खास एडिशन टाइगर से इंस्पायर है।

रणथंभौर एडिशन का एक्सटीरियर
लैंड रोवर के SV डिवीजन ने एक्सटीरियर पर एक बेस्पोक ब्लैक फिनिश का इस्तेमाल किया है, जो एक रेड कलर के साथ आती है। कार निर्माता का दावा है कि ये डिजाइन एलीमेंट बाघ की बॉडी पर बनी धारियों जैसी है। इन एलीमेंट का इस्तेमाल ग्रिल, टेलगेट और 23-इंच डार्क अलॉय व्हील्स पर किया गया है।

खासियत
केबिन के अंदर बेस्पोक लक्जरी एसयूवी में सीटों पर कॉरवे और पर्लिना सेमी-एनालाइन लेदर मिलता है, जो कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ आती है। सीटों पर कढ़ाई की गई है, जो बाघ की रीढ़ पर दिखने वाली धारियों से इंस्पायर है।

इस खास वैरिएंट रेंज रोवर में भी कस्टमाइज स्कैटर कुशन, क्रोम हाइलाइट्स, लाइट वेंज विनीर और व्हाइट सिरेमिक डायल मिलते हैं, जो रणथंभौर वैरिएंट को मानक रेंज रोवर SV से अलग करते हैं। रेंज रोवर SV पर बेस्ड होने के कारण पीछे के पैसेंजर को पूरी तरह से फोल्डेबल सीट, एक पावर्ड टेबल, कपहोल्डर और एक रेफ्रिजरेटेड कंपार्टमेंट मिलता है।

इंजन पावरट्रेन
नई लैंड रोवर रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन को पावर देने वाला 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 394bhp का पीक पावर और 550nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन रेंज रोवर के ऑटोबायोग्राफी वैरिएंट की कीमत 2.6 करोड़ (एक्स-शोरूम, भारत) है।