शिक्षा मंत्री दिलावर ने गरीब विधवा की झौंपड़ी में किया भोजन

0
16

-कृष्ण बलदेव हाडा –
कोटा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को कोटा जिले के रामगंजमंडी के दौरे पर रहे जहां खैराबाद में मंत्री दिलावर अचानक गरीब परिवार के बीच भोजन करने पहुंचे जहां उन्होंने निर्धन विधवा और बेटे विनोद राठौर के परिवार के बीच भोजन किया। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार सिंघल और उपप्रधान सुनील गौत्तम ने भी साथ भोजन किया।

मिली जानकारी के अनुसार श्री दिलावर ने निर्धन परिवार के बीच भोजन कर विधवा मां और बहू को साड़ी ओढ़ाई। उन्होंने कहा कि जब उनकी मां थीं तो उनके हाथो के भोजन का स्वाद ऐसा ही था जैसा विधवा मां कंचन बाई ने भोजन करवाया।

श्री दिलावर ने कहा कि गरीब परिवार है लेकिन उनका मन धनवान है। मंत्री को भोजन करवाने में परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर छा गई। विधवा महिला कंचन बाई ने कहा कि दो लड़के है। दोनों मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहे है।

गरीबी की परिस्थितियों में होने से उनके तीन पोते पोतियों की शिक्षा भी नहीं हो पा रही। घर भी कच्चा है। ऐसे में मंत्री ने विधवा कंचन बाई की मांग पर अधिकारियों को निर्देश देकर बच्चों की उच्च शिक्षा का भी आश्वासन दिया।