ऑल-टाइम हाई के बाद सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 251 और निफ्टी 71 अंक चढ़ा

0
22

मुंबई। Stock Market Opened: पिछले दो कारोबारी सत्र से शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई पर था। आज बाजार के दोनों सूचकांक सीमित दायरे में खुले हैं। अस्थिर रुझानों की वजह से बाजार में सपाट कारोबार हो रहा है। आज शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250.72 अंक चढ़कर 77,588.31 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 71.7 अंक बढ़कर 23,587.70 पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत के बावजूद गिरावट दिख रही है। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स अपनी शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाए और लाल निशान पर पहुंच गए।

सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 97.69 (0.12%) अंक टूटकर 77,254.01 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 32.46 (0.14%) अंकों की गिरावट के साथ 23,483.55 के लेवल पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार के दौरान भारती एयरटेल के शेयरों में 7% की गिरावट आई, दूसरी ओर पीएनबी हाऊसिंग के शेयरों में 4% की गिरावट दर्ज की गई।

टॉप गेनर और लूजर
सेंसेक्स की कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ सन फार्मा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर हैं।

वैश्विक का हाल
एशियाई बाजारों में, सियोल हरे निशान में कारोबार कर रहा था जबकि टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में गिरावट देखी गई। जुनेटीन्थ के उपलक्ष्य में बुधवार को अमेरिकी बाजार बाजार बंद रहे। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 7,908.36 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत चढ़कर 85.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।