सेंसेक्स 51 अंक गिरकर 58,300 के नीचे बंद, निफ्टी 17,382 पर

0
271

मुंबई। भारतीय शेयर मार्केट गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 51.73 अंक या 0.09% गिरकर 58,298.80 पर और निफ्टी 6.20 अंक या 0.04% नीचे 17,382 पर बंद हुए।

निफ्टी पर सिप्ला, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस और अपोलो अस्पताल टॉप गेनर्स रहे। वहीं एनटीपीसी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, कोल इंडिया, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप लूजर रहे। सेक्टर में मेटल, आईटी और हेल्थकेयर 1-2% ऊपर रहे, जबकि रियल्टी इंडेक्स 1% नीचे रहा। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।