Bank Strike: 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को बैंक ऑफ इंडिया में देशव्यापी हड़ताल

0
3

कोटा। Bank Strike: फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस ने 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधन के लगातार नकारात्मक रवैये के विरोध में अखिल भारतीय हड़ताल की घोषणा की है।

बैंक ऑफ इंडिया एंप्लॉयज यूनियन राजस्थान के अध्यक्ष पदम कुमार पाटोदी, महासचिव रामगोपाल शर्मा तथा उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौड़ ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंधन गत 27 दिसंबर 2021को श्रमायुक्त के समक्ष हुए बैंक तथा यूनियन के बीच समझौते का पालन नहीं कर रहा है।

इसके अलावा बैंक में लिपिकीय स्टाफ की कमी, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी तथाअधीनस्थ स्टाफ की कमी है। लिपिकीय स्टाफ की भर्ती न किए जाने से ग्राहक सेवा में बाधा उत्पन्न हो रही है। सफाई कर्मचारी कि नियुक्ति नहीं हो पा रही है। बैंक ऑफ इंडिया में 5 से 10 वर्षों से अस्थाई कार्य कर रहे उनको स्थाई किया जा रहा है।

इन मांगों को लेकर 23 से 26 सितंबर तक सभी अवार्ड स्टाफ सदस्य काली पट्टी लगा कर बैंक में कार्य करेंगे। 27 सितंबर को जयपुर एवं जोधपुर आंचलिक कार्यालय तथा जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जायेगा।