हुंडई के आईपीओ के साथ क्रेटा EV लाने की तैयारी, जानिए कब होगी लॉन्च

0
4

नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया अपने IPO की तैयारी कर चुकी है। यह IPO निवेश के लिए 15 अक्टूबर को ओपन होगा। ऐसे में अपने IPO को सफल बनाने के लिए कंपनी ने पूरी प्लानिंग भी कर ली है। दरअसल, कंपनी इस फाइनेंशियल ईयर के Q4 (जनवरी से मार्च 2025) में क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर सकती है।

कंपनी पूरी प्लानिंग के साथ अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी। हुंडई मोटर इंडिया के COO तरुण गर्ग और मैनेजिंग डायरेक्टर अनसू किम ने कंपनी के विस्तार और विकास के लिए व्यापक रणनीति तैयार कर चुकी है।

हुंडई के लिए क्रेटा सबसे सफल मॉडल है। इसी साल कंपनी ने इसका नया मॉडल लॉन्च किया था, जिससे बाजार में कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है। सितंबर में तो क्रेटा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली नंबर-1 SUV भी रही। इसके साथ ही, हुंडई ने हाल के महीनों में क्रेटा N लाइन और अल्काजार भी पेश की है। जिससे भारत में प्रीमियम कारों की रेंज में इजाफा भी हुआ है। अब क्रेटा ईवी का लॉन्च भारत के बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) बाजार में हुंडई के महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है।

2030 तक ईवी की डिमांड बढ़ेगी
हुंडई के मैनेजिंग डायरेक्टर अनसू किम ने कहा, “ईवी के मामले में भारत इलेक्ट्रिकफिकेशन के शुरुआती चरण में है। हम देख रहे हैं कि सरकार की मजबूत पहलों और कई OEM EV फोकस के कारण भारत के EV में 2030 तक मजबूती से वृद्धि होने की उम्मीद है। HMI के पास HMC की EV और बैटरी टेक्नोलॉजी तक मजबूत पहुंच है, इसलिए हम भारत में EV ईकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं।

कंपनी लोकल EV ईकोसिस्टम बनाने पर हुंडई के रणनीतिक फोकस पर भी प्रकाश डाला, जिसमें बैटरी पैक, ड्राइवट्रेन और अन्य महत्वपूर्ण कम्पोनेंट के लिए सप्लाई चेन का डेवलपमेंट शामिल है।” क्रेटा EV उन चार नए EV मॉडल में से एक होगा, जिन्हें हुंडई बड़े पैमाने पर और प्रीमियम सेगमेंट में पेश करने की योजना बना रही है।

IPO के साथ नए युग का विस्तार होगा
अपने IPO के साथ, हुंडई मोटर इंडिया विस्तार के एक नए युग के लिए तैयार है। गर्ग ने जोर देकर कहा कि समय आदर्श है, भारत की जीडीपी वृद्धि लगातार ग्लोबल औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। हुंडई के पुणे प्लांट के विस्तार से महत्वपूर्ण क्षमता जुड़ रही है। कंपनी की नई फेसिलिटी 250,000 यूनिट का प्रोडक्शन बढ़ाएगी। ये डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट दोनों बाजारों में अपनी स्थिति को मजबूत करने की हुंडई की योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हुंडई मोटर इंडिया के COO तरुण गर्ग ने कहा, “हुंडई के संदर्भ में यदि आप देखें, तो अब हम पुणे प्लांट के साथ विस्तार करते हुए 250,000 की क्षमता जोड़ रहे हैं। इसलिए हमारा मानना ​​है कि भारत में हुंडई के विकास के अगले चरण के लिए यह बिल्कुल सही समय है। जैसा कि हमने कहा, शायद IPO वास्तव में उस अगले चरण के लिए एक बहुत अच्छा कदम है।”

विकास की क्वालिटी में विश्वास
हुंडई की सेल्स में उसकी SUVs का अहम योगदान है। क्रेटा, वेन्यू और एक्सटर का कंपनी की कुल सेल्स में 68% योगदान है। ये इंडस्ट्री के औसत से काफी ऊपर है। ऐसे में क्रेटा EV को लाने का ये सही समय है। इससे कंपनी की सेल्स में भी इजाफा होगा। गर्ग ने कहा, “हम विकास की क्वालिटी में विश्वास करते हैं। क्वांटिटी के साथ-साथ मुनाफे में भी वृद्धि हो रही है।