बैंक ऑफ इंडिया में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

0
28

कोटा। फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के आव्हान पर बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरूद्ध 30 सितंबर एवं 1अक्टूबर को प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित हो गई है।

केंद्रीय श्रमायुक्त के समक्ष बैंक प्रबंधन 27 दिसंबर 2021 को तय किए समझौते को पूरी तरह से लागू करने के लिए सहमत हो गया है। इसके लिए 15 नवंबर 2024 तक के लिए आवश्यक लिपिकों को तय करने के लिए प्रबंधन तथा फेडरेशन दोनों ओर से दो- दो प्रतिनिधियों की कमेटी होगी। इसके बाद प्रबंधन 31मार्च 2025 तक लिपिक रिक्रूटमेंट करने की प्रक्रिया के लिए कदम उठाएगा।

बैंक ऑफ इंडिया एंप्लॉयज*यूनियन राजस्थान के अध्यक्ष पदम कुमार पाटोदी, महासचिव राम गोपाल शर्मा तथा उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौड़ ने बताया कि केंद्रीय श्रमायुक्त के समक्ष बैंक प्रबंधन एवं फेडरेशन के बीच हुई सहमति के पश्चात हड़ताल का आह्वान वापस ले लिया गया है। उन्होंने ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन तथा राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन को आंदोलन की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।