सेंसेक्स 248 अंक उछल कर 60,277 पर पहुंचा, निफ्टी 18 हजार के नीचे

0
246

मुंबई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 246 पॉइंट्स बढ़त के साथ खुला है। यह 248.18 अंक उछल कर 60,277 पर कारोबार कर रहा है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज मामूली बढ़त के साथ 17,947 पर खुला। निफ्टी 53 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 17,941 पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी नेक्स्ट 50 में 212 अंकों की बढ़त है जबकि निफ्टी मिडकैप 50 में आधा पर्सेंट की बढ़त है। निफ्टी बैंक में मामूली बढ़त है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स की कंपनियों में आज मिला-जुला रुझान है। बैंकिंग और फाइनेंशिल शेयर्स में मामूली तेजी है।

निफ्टी की बात करें तो यहां निफ्टी की 50 कंपनियों में अडाणी पोर्ट, टेक महिंद्रा, एसबीआई लाइफ आदि बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। जबकि टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक और टाइटन के शेयर्स में गिरावट है। निफ्टी ने आज सुबह 17,978 का हाई बनाया जबकि सेंसेक्स ने 60,334 का हाई बनाया। बीएसई के मिड कैप और स्माल कैप इंडेक्स भी तेजी में है। बाजार का मार्केट कैप आज 264.47 लाख करोड़ रुपए है।

मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए बाजार
इससे पहले मंगलवार को बाजार तेजी के साथ खुला था। लेकिन शाम को बंद होते समय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 109 अंक की गिरावट के साथ 60,029 पर बंद हुआ। निफ्टी 40 पॉइंट्स गिरावट के साथ 17.888 पर बंद हुआ।