कोटा। Motion NEET 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित नीट-यूजी-2026 के परिणामों में मोशन एजुकेशन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है।
मोशन एजुकेशन के फाउंडर एवं सीईओ नितिन विजय ने बताया कि शुक्रवार शाम तक प्राप्त परिणामों के अनुसार मोशन एजुकेशन के 2 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) की टॉप-100 सूची में स्थान बनाया है। सात्विक पटनायक ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 40 और आदित्य शर्मा ने एआईआर 76 प्राप्त की है। वहीं, टॉप-5000 में मोशन के 102 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है।
नितिन विजय ने बताया कि मोशन अपने चयन प्रतिशत के लिए ख़ास तौर पर जाना जाता है। इस बार 19,99,895 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी परीक्षा दी थी। उनमें से 11,21,185 ने यह परीक्षा क्वालिफाई की। इस तरह राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिफाइंग रेशियो 56.06 प्रतिशत रहा। दूसरी ओर मोशन एजुकेशन के 5023 विद्यार्थियों ने नीट दी थी। उनमें से 4526 ने यह एग्जाम क्वालीफाई किया है और मोशन का क्वालिफाइंग रेशियो 90.12 प्रतिशत रहा है। अगर टॉप 50, 000 रैंक की बात करें तो राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे स्टूडेंट्स 2.5 प्रतिशत रहे जबकि मोशन में पढ़ने वाले 9.7 प्रतिशत ने इसमें जगह बनाई। यह राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले 3.8 गुना अधिक है।
जीत का जश्न मनाया
इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोबरिया बावड़ी सर्किल के पास मोशन के दर्श कैंपस में शुक्रवार शाम सफलता का जश्न मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, फैकल्टी और स्टाफ ने केक काटा, ढोल की थाप पर नृत्य किया तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। वक्ताओं ने कहा कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में मोशन के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। समारोह में चेयरमैन सुरेंद्र विजय, डायरेक्टर सुशीला विजय, डॉ. स्वाति विजय, डिप्टी डायरेक्टर एवं नीट डिवीजन के हेड अमित वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने चयनित विद्यार्थियों और टॉपर्स का अभिनंदन किया।
823 मेडिकल कॉलेजों में 1,36,939 एमबीबीएस सीटें: मोशन एजुकेशन के सीईओ नितिन विजय ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने देशभर के सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों की संख्या और एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इस मैट्रिक्स में इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस जैसे एम्स, जिपमर आदि की सीटें शामिल नहीं हैं।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में देश के 823 मेडिकल कॉलेजों (441 सरकारी एवं 382 निजी) में कुल 1,36,939 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें 63,296 सरकारी तथा 73,643 निजी सीटें शामिल हैं। पहले एमबीबीएस सीटों की संख्या 1,27,028 थी, जिसमें इस वर्ष 9,911 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। इनमें 7,800 सीटें निजी तथा 2,111 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई गई हैं।
एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश केवल स्वीकृत सीटों पर ही किए जाएंगे। किसी भी स्थिति में स्वीकृत संख्या से अधिक प्रवेश नहीं दिए जा सकेंगे। यह सीट मैट्रिक्स 13 जुलाई 2026 तक स्वीकृत सीटों के आधार पर तैयार किया गया है।
हालांकि, यदि अपील समिति अथवा अन्य सक्षम प्राधिकरण कोई निर्णय लेता है तो इसमें संशोधन संभव है। संशोधित सीट मैट्रिक्स एनएमसी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। नीट परिणाम के आधार पर ही केंद्र एवं राज्य सरकारों की काउंसलिंग समितियां प्रवेश प्रक्रिया संचालित करेंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
इन बातों का रखें ध्यान: परिणाम जारी होने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) के पहले राउंड के बाद राज्य स्तरीय काउंसलिंग का पहला राउंड शुरू होगा। ऐसे में यदि किसी अभ्यर्थी का चयन पहले एआईक्यू में नहीं होता है, तो उसके पास राज्य काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश का अवसर रहेगा। यही प्रक्रिया दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड में भी अपनाई जाएगी। काउंसलिंग की तारीखों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए अभ्यर्थियों को एनएमसी तथा संबंधित राज्य सरकारों की काउंसलिंग एजेंसियों द्वारा जारी अधिसूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी 2026 की परीक्षा पहले 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। हालांकि, पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई और 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी।

