निवेशकों के समर्थन से सेंसेक्स 612 अंक चढ़कर 50,193, निफ्टी 15,108 पर बंद

0
578

मुंबई। शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। निवेशकों चौतरफा खरीदारी से सेंसेक्स 612 अंक ऊपर 50,193 पर और निफ्टी 185 पॉइंट ऊपर 15,108 पर बंद हुआ।ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त रही।

M&M का शेयर 5% चढ़ा
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयरों में बढ़त रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज ऑटो के शेयरों में 5-5% की बढ़त रही। वहीं भारती एयरटेल का शेयर 2% और ITC का शेयर 1% गिरे। बाजार के बड़े शेयरों में रिलायंस, टीसीएस, इंफोसिस सहित अन्य में 1-1% से ज्यादा की बढ़त रही।

एक्सचेंज पर 1,950 शेयरों में बढ़त
एक्सचेंज पर 3,254 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,950 शेयर बढ़त और 1,134 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। BSE पर लिस्ट कंपनियों का कुल मार्केट कैप 216.51 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 213.64 लाख करोड़ रुपए था।

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई
सुबह सेंसेक्स 405.95 अंक ऊपर 49,986 पर और निफ्टी 144.05 पॉइंट ऊपर 15,067 पर खुला। इस बढ़त के साथ सेंसेक्स 50 हजार और निफ्टी 15 हजार के पार पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 848.18 पॉइंट ऊपर 49,580.73 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 245.35 अंक की बढ़त के साथ 14,923.15 पर बंद हुआ था।