दिल्ली बाजार /आवक की कमी से सरसों सीड और तेल में सुधार

0
586

नयी दिल्ली। दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को विदेशों से पाम तेल जैसे तेलों के सस्ते आयात के कारण देशी तेल तिलहनों की खपत प्रभावित हुई और सोयाबीन, मूंगफली जैसे देशी तेल तिलहनों के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। आवक की कमी से सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार आया। वायदा कारोबार में सूरजमुखी, सोयाबीन और मूंगफली के भाव लागत से 15 से 20 प्रतिशत नीचे चले रहे हैं। दूसरी ओर लॉकडाऊन के बाद छोटे कारोबारियों की ओर से मांग बढ़ने से पाम तेल कीमतों में सुधार आया। शुक्रवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 4,680- 4,730 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। मूंगफली दाना – 4,730 – 4,780 रुपये। वनस्पति घी- 965 – 1,070 रुपये प्रति टिन। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,460 रुपये। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,865- 1,915 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 9,750 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 1,545 – 1,685 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 1,645 – 1,765 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 – 15,000 रुपये। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,140 रुपये। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,930 रुपये। सोयाबीन तेल डीगम- 7,960 रुपये। सीपीओ एक्स-कांडला-7,500 रुपये। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,800 रुपये। पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,900 रुपये। पामोलीन कांडला- 8,110 रुपये (बिना जीएसटी के)। सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,640- 3,665 लूज में 3,375–3,440 रुपये। मक्का खल (सरिस्का) – 3,500 रुपये