एलन कैम्ब्रिज असेसमेंट इंग्लिश के स्टूडेंट्स हुए सम्मानित

0
1589

कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के प्री नर्चर एंड कॅरियर फाउंडेशन डिवीज़न के अंतर्गत संचालित कैम्ब्रिज असेसमेंट इंग्लिश डिपार्टमेंट के वार्षिक सम्मान समारोह डीडीपीएस स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैम्ब्रिज असेसमेंट इंग्लिश प्रोग्राम के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन लेकर उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को पुरस्कृत किया गया।

सम्मानित होने वालों में 86 स्टूडेंट्स शामिल थे। इनमें ज्यादातर कक्षा 5 से 10 तक के स्टूडेंट्स तथा कुछ कामकाजी महिलाएं भी शामिल थीं। इस अवसर पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह कैम्ब्रिज कोर्स के बाद उनकी अंग्रेजी का उच्चारण बेहतर हुआ। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट इस विशेष कार्यक्रम को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी लंदन के सहयोग से संचालित करने वाला राजस्थान का एक मात्र संस्थान है।

एलन प्री नर्चर एंड कॅरियर फाउंडेशन डिवीज़न के प्रमुख अमित गुप्ता ने बताया कि कैम्ब्रिज के 2019 के परिणामों में केट टेस्ट में 63 स्टूडेंट्स, पेट में 23 स्टूडेंट्स सफल रहे। इनमें कई स्टूडेंट्स ने डिस्टिंग्षन व मेरिट के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। इस कार्यक्रम में लगातार केवल स्टूडेंट्स ही नहीं वरन कामकाजी लोगों की भी रूचि बढ़ती जा रही है।

महिलाएं भी इस कोर्स का हिस्सा बन रही हैं। हर आयु वर्ग व कार्य क्षेत्र के लिए कैम्ब्रिज द्वारा इंग्लिश लर्निंग का कोर्स तैयार किया गया है। इसमें अंग्रेजी बोलना, लिखना और पढ़ना तीनों सिखाया जा रहा है। आने वाला समय सोशल मीडिया व डिजिटल का है, ऐसे में इस भाषा का ज्ञान होना और जरूरी है। पीएनसीएफ के कैम्ब्रिज इंग्लिश विभागाध्यक्ष कीर्ति कुमार ने कहा कि अंग्रेजी की जरूरत वैश्विक स्तर पर बढ़ती जा रही है।

आज कामकाज की सीमाएं वैश्विक हो गई है। ऐसे में व्यक्ति को सदैव वैश्विक स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार भी रहना पड़ता है। जब हम विदेश में कामकाज या व्यापार की बात करते हैं तो सबसे बड़ी चुनौती कम्यूनिकेशन की आती है, अपनी बात को रखना और दूसरे की बात को समझना मुश्किल होता है। ऐसे में अंग्रेजी सशक्त माध्यम होता है।