Realme का वाटरप्रूफ फोन 50MP OIS कैमरा, 8000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च

0
7

नई दिल्ली। Realme ने भारत में अपनी P Series का नया स्मार्टफोन Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर परफॉर्मेंस, गेमिंग, डिस्प्ले और बैटरी के दम पर पेश किया है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

इसके अलावा फोन में Samsung का 1.5K 144Hz M14 OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट और 50MP OIS कैमरा मिलता है। फोन को कंपनी ने “Segment’s New Performance King” के तौर पर प्रमोट किया है।

Realme P4s 5G की सेल 3 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इस Realme फोन को फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च ऑफर में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन मिलेंगे।

Realme P4s 5G की कीमत
Realme P4s 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपए रखी गई है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट 37,999 रुपए और सबसे ज्यादा RAM वाले 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 41,999 रुपए है।

फोन Titanium Grey और Electric Cyan कलर में मिलेगा। इसकी सेल 3 सितंबर 2026 से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिल सकता है।

फोन पर 3,000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलने वाला है। यानी ग्राहक को सीधे 3,000 रुपए तक की तत्काल छूट का फायदा मिलेगा। इससे फोन की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।

Realme P4s 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Realme की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 8000mAh बैटरी है। बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन में 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कंपनी के मुताबिक फोन की बैटरी करीब 28 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। फोन में 6.77 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रेजॉल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 144Hz है। 144Hz रिफ्रेश रेट का फायदा खास तौर पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग में देखने को मिल सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए Realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है। इसके साथ HyperVision+ AI चिप भी मौजूद है। कंपनी ने इस सेटअप को गेमिंग और ग्राफिक्स से जुड़े कामों के लिए तैयार किया है। फोन में AI Gaming Partner भी मिलता है। लंबे समय तक गेमिंग के दौरान गर्मी को संभालने के लिए इसमें 7,000mm² VC Cooling System दिया गया है। यह फोन के अंदर पैदा होने वाली गर्मी को फैलाने में मदद करता है।

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और OIS यानी Optical Image Stabilization मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme P4s 5G फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। ये रेटिंग फोन को धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। यानी बारिश या रोजमर्रा में पानी के संपर्क जैसी स्थितियों में फोन को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Realme P4s 5G Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Dual 5G, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।