नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजार में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। निफ्टी 0.48 प्रतिशत या फिर 115.50 अंक की तेजी के साथ 24334.55 अंक पर बंद हुआ है।
वहीं, सेंसेक्स 0.37 प्रतिशत या फिर 286.98 अंक की तेजी के साथ 77,656.09 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 400 से अधिक अंक लुढ़क गया था।
सेंसेक्स में आज इंडिगो के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं, अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस, ट्रेंट, टाइटन के शेयरों में भी उछाल देखने को मिली है। 30 में से 24 कंपनियों के शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बता दें, मार्केट में तेजी के उलट इटरनल, एचसीएल, पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
बाजार में निचले स्तरों तेजीघरेलू बाजारों में निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिली। बाजार में जोश भरने का काम ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेतों ने किया। इसके अलावा लगातार 2 दिनों से बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशकों की ओर से लौटी खरीदारी है, जो सोमवार को 1,181.66 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।
चढ़ने और गिरने वाले शेयर
निफ्टी 50 में शामिल 34 शेयर मजबूत और 16 शेयर कमजोर बंद हुए। अडानी एंटरप्राइसेज का शेयर 3.7 फीसदी की उछाल के साथ टॉप गेनर रहा। मैक्स हेल्थ, अपोलो हॉस्पिटल और इंडिगो के शेयरों में भी 2-2 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। जबकि सिप्ला, HDFC लाइफ के शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

