नई दिल्ली। Stock Market Update 10:05 AM: भारतीय शेयर बाजार की मंगलवार को कमजोर शुरुआत हुई। कमजोर शुरुआत के बाद शेयर मार्केट की चाल अब और बिगड़ गई है। सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक टूटकर 77200 के नीचे आ गया है।
एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, मारुति, एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड जैसे स्टॉक सेंसेक्स टॉप लूजर हैं। निफ्टी भी 78 अंक नीचे 24140 पर आ गया है।
सुबह 9:17 बजे तक Sensex 107.22 अंक यानी 0.14% गिरकर 77,261.89 पर कारोबार करता दिखा। वहीं Nifty50 52.40 अंक यानी 0.22% की गिरावट के साथ 24,166.65 पर आ गया।
निफ्टी50 में Cipla, Hindalco Industries और Tata Consumer Products सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में रहे। ब्रॉडर मार्केट में Nifty MidCap 0.02% चढ़ा, जबकि Nifty SmallCap 0.06% गिरा।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty Metal और Nifty Auto में सबसे ज्यादा कमजोरी रही। दूसरी ओर, Nifty IT और Nifty PSU Bank में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।
ग्लोबल मार्केट के सेंसक्स और निफ्टी के लिए संकेत
एशियाई बाजारों में गिरावट
मंगलवार को ज्यादातर एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। दक्षिण कोरिया का Kospi करीब 2 फीसदी गिरकर सबसे ज्यादा कमजोर रहा। जापान का Nikkei 225 करीब 0.43 फीसदी और चीन का CSI 300 करीब 0.52 फीसदी नीचे था। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी बाजारों में भी दबाव देखने को मिला। S&P 500 में 0.28 फीसदी और Nasdaq Composite में 0.76 फीसदी की गिरावट रही। हालांकि, Dow Jones Industrial Average 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव Scott Bessent ने ईरान के खिलाफ ‘Operation Economic Outcast’ शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन देशों पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी गई है, जो ईरान के साथ कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार को एशियाई कारोबार में सितंबर डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड 0.44 फीसदी बढ़कर 90.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

