कोटा। शहर के नयापुरा क्षेत्र की निवासी ज्योति रेनवाल ने राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2026 में अपनी प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्यभर के बेहतरीन खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जहां ज्योति ने अपने कठिन योगाभ्यास, सटीक मुद्राओं और अनुशासित प्रदर्शन से जजों को बेहद प्रभावित किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें प्रतियोगिता के शिखर पर पहुंचाया।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही ज्योति रेनवाल का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता के लिए हो गया है। वह आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। ज्योति की इस उपलब्धि पर उनके परिवार के साथ ही पूरे कोटा शहर और खेल जगत में खुशी की लहर है।
ज्योति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने योग प्रशिक्षकों, माता-पिता के निरंतर सहयोग और वर्षों की कठिन साधना को दिया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और एकाग्रता का माध्यम है। राष्ट्रीय स्तर पर भी वे स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान का नाम पूरे देश में रोशन करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं।

