10000mAh बैटरी वाला Redmi का नया फोन अगले माह होगा भारत में लॉन्च

0
4

नई दिल्ली। Redmi के नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की Note 17 Pro सीरीज जल्द भारत में दस्तक दे सकती है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में 15 सितंबर लॉन्च किया जा सकता है।

खास बात यह है कि Redmi Note 17 Pro पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है, जबकि Redmi Note 17 Pro Max की चीन में भी अभी आधिकारिक एंट्री नहीं हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फोन Redmi Note सीरीज में Pro मॉडल के तौर पर आएंगे और भारत में पहले से मौजूद Redmi Note 17 5G का हाई एंड वैरिएंट होंगे। परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi Note 17 Pro में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जबकि Redmi Note 17 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 दिया जा सकता है। इसी वजह से Pro Max मॉडल को सीरीज का ज्यादा पावरफुल फोन माना जा रहा है।

स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 17 Pro Max की सबसे बड़ी खास बात इसकी 10000mAh बैटरी हो सकती है। इतनी बड़ी बैटरी का फायदा उन यूजर्स को मिल सकता है जो लंबे समय तक फोन पर वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या लगातार मोबाइल डेटा इस्तेमाल करते हैं। बड़ी बैटरी के साथ 100W HyperCharge भी दिए जानें की बात है।

Redmi Note 17 Pro Max में 6.83 इंच का 1.5K CrystalRes AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। AMOLED पैनल की वजह से बेहतर कॉन्ट्रास्ट और गहरे ब्लैक मिल सकते हैं, जबकि 1.5K रेजॉल्यूशन से स्क्रीन पर तस्वीर और टेक्स्ट ज्यादा शार्प दिखाई देने की उम्मीद है।

फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। RAM की बात करें तो फोन में 12GB तक RAM मिलने की जानकारी है। Redmi Note 17 Pro Max में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। अभी कैमरा सेंसर के बाकी डिटेल्स और सभी कैमरा मोड्स की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

Redmi Note 17 Pro Max की एक और खासियत इसकी मजबूती है। Xiaomi ने सीरीज के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K तक की डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग बताई है। फोन को धूल और पानी के संपर्क से बेहतर सुरक्षा देने पर कंपनी ने खास जोर दिया है। इसके अलावा Xiaomi ने 3 मीटर तक certified drop resistance का भी दावा किया है।