5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मी एवं अधिकारियों ने किया प्रदर्शन

0
1

कोटा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर बुधवार की शाम को बैंक कर्मचारियों एवं आधिकारियों ने 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एरोड्राम सर्किल शाखा के सामने प्रदर्शन किया।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस कोटा के संयोजक पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि यूनियन एवं आईबीए के मध्य द्विपक्षीय समझौते में सारे शनिवार को अवकाश घोषित कर बाकी दिन बैंकिंग कार्य को 40 मिनट बढ़ाने का तय किया गया था।

इसे लागू करने के लिए सरकार को तुरंत भेज दिया गया था, लेकिन दो वर्ष से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने इसे लागू नहीं किया। इसलिए फोरम ने आंदोलन शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि इसी वर्ष यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इसी मांग को लेकर 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की थी। इसी आंदोलन के क्रम में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया एरोड्राम सर्किल पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक पाटोदी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में विभिन्न बैंक कर्मी एवं अधिकारी नेताओं अशोककुमार ढल, सुहास वर्धन सक्सेना, रमेश सिंह, अरविंद मीणा, हेमराज सिंह गौड़, पीसी गोयल, संजीव झां, डीएस साहू, अनिल एरन, दानिश इमरान हाशमी, अमित पंचोली, अभिषेक सक्सेना, रवि कुमार शर्मा, मोहम्मद शाहिद, देवेन्द्र सिंह, फैजान मोहम्मद एवं धनराज नागर आदि शामिल रहे।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने सकात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन प्रबल होगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल करने की चेतावनी दी है