IT सेक्टर में बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 183 अंक गिरकर 77472 पर बंद

0
7

नई दिल्ली। Stock Market Closed : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को फिर से बिकवाली देखने को मिली। सुबह मजबूत शुरुआत के बावजूद बेंचमार्क इंडेक्स अंत में लाल निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 183 अंक नीचे 77,472 पर बंद हुआ, जो कारोबारी सेशन में 77,986.84 तक उछला। निफ्टी भी दिन के सबसे उच्चतम स्तर 24,378.60 से फिसलकर 24,207.75 पर बंद हुआ है।

घरेलू बाजारों में सबसे ज्यादा बिकवाली आईटी समेत सेक्टर में देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी 50 में शामिल 50 में से 36 शेयर गिरकर बंद हुए, जिसमें इंफोसिस, भारती एयरटेल, पावरग्रिड के शेयरों में 2-2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गई। वहीं, कोटक बैंक का शेयर 3.76 फीसदी की तेजी के साथ इंडेक्स का टॉप गेनर रहा।

पीएल कैपिटल के चीफ बिजनेस ऑफिसर (एडवाइजरी एंड डिलिंग) बिक्रम कसाट ने कहा कि आज के कारोबार में भारतीय बाजारों में जबरदस्त उतार-चढ़ान देखने को मिला। निफ्टी 24300 के अहम लेवल से नीचे ही है। जबकि सेंसेक्स में शुरुआती तेजी गायब हो गई, जो सुबह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के सहार से मजबूत खुला था। दरअसल, हॉर्मुज में तनाव कम होने की उम्मीद में क्रूड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि IT, ऑटो, FMCG और कंज्युमर ड्यूरेबल शेयरों में कमजोरी के चलते बाजार पर दबाव बना। हालांकि, सरकारी और प्राइवेट बैंक, फाइनेंस और चुनिंदा मिड-स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी से बाजार को निचले स्तरों से सपोर्ट मिला।

अब आगे ग्लोबल संकेत, अमेरिकी महंगाई के आंकड़े, कच्चे तेल की कीमतों में मूवमेंट और विदेशी निवेशकों का निवेश बाजार के लिए अहम ट्रिगर होगा। फिलहाल निवेशक सलेक्टिव रुख अपना रहे। साथ ही दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों पर फोकस कर रहे।

1933 शेयर लाल निशान में बंद
बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक्सचेंज पर 4540 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 2385 शेयर बढ़त और 1933 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इस दौरान 156 शेयरों ने एक साल का हाई और 90 शेयरों ने एक साल निचला स्तर छुआ। जबकि 209 शेयरों में अपर सर्किट और 202 शेयरों में लोअर सर्किट लगा। एक्सचेंज पर लिस्टोड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 493.78 लाख रुपये रहा।