6500mAh बैटरी वाला Realme C100i फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च

0
2

नई दिल्ली। टेक कंपनी Realme भारत में अपने C-Series के नए बजट स्मार्टफोन Realme C100i को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने फोन की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है।

Realme C100i को 27 अगस्त 2026 को भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा और इसकी सेल लॉन्च वाले दिन से ही Flipkart के जरिए शुरू होगी।

Realme C100i में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत और इसके सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।

Realme C100i की भारत में लॉन्चिंग 27 अगस्त को होगी। Flipkart पर सामने आए प्रमोशनल पोस्टर के मुताबिक, फोन की बिक्री भी इसी दिन शुरू होगी। यानी ग्राहकों को लॉन्च के बाद फोन खरीदने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारत में यह स्मार्टफोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

फोन का भारतीय मॉडल RMX5399 मॉडल नंबर के साथ पहले भी लीक में सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन के Skyline Silver और Midnight Black कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है।

डिस्प्ले और बैटरी
Realme C100i की सबसे खास खूबियों में इसका 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और बड़ी बैटरी शामिल है। कंपनी के पोस्टर के अनुसार, भारतीय वेरिएंट में 6,500mAh की बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी फोन को उन यूजर्स के लिए खास बना सकती है जो लंबे समय तक वीडियो देखने, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने या सामान्य रोजमर्रा के काम के लिए स्मार्टफोन चाहते हैं।

Realme ने फोन के लिए 36 महीने की वारंटी कवरेज, ArmorShell प्रोटेक्शन और पांच साल की बैटरी से जुड़ी क्लेम भी पोस्टर में बताए हैं। हालांकि, इन फीचर्स की पूरी जानकारी और शर्तें कंपनी की ओर से लॉन्च के समय स्पष्ट की जा सकती हैं।

स्पेसिफिकेशंस
Realme C100i कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पहले से उपलब्ध है। वहां फोन में 6.8 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB LPDDR4X RAM और 128GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज मिलता है।

ग्लोबल मॉडल में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और microSD कार्ड स्लॉट भी मिलता है। ग्लोबल वेरिएंट में 7,000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। खास तौर पर बैटरी को लेकर भारतीय वेरिएंट में 6500mAh क्षमता कन्फर्म हो चुकी है, जबकि ग्लोबल मॉडल में 7000mAh बैटरी है। इसलिए भारतीय फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन को आधिकारिक लॉन्च तक पूरी तरह कन्फर्म नहीं माना जाना चाहिए।