विदेशी मुद्रा भंडार 6 सप्ताह में 65 अरब डॉलर घटकर 721 अरब डॉलर रहा

0
10

मुंबई। Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हो रही भारी गिरावट थमने का नाम ही नहीं ले रही है। पिछले सप्ताह फिर इसमें गिरावट हुई। यह लगातार छठा सप्ताह है जबकि भंडार गिरा है। 16 अक्टूबर 2026 को सप्ताह के दौरान इसमें 5 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी हुई है।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार से बीते छह सप्ताह में ही 64.686 अरब डॉलर साफ हो चुके हैं। इससे एक सप्ताह पहले यानी 9 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 8.57 अरब डॉलर की गिरावट हुई थी। दो अक्टूबर को इसमें करीब 13 अरब डॉलर की तगड़ी गिरावट हुई थी।

4 सितंबर 2026 तक लगातार 10 सप्ताह इसमें बढ़ोतरी ही हो रही थी। क्योंकि भारतवंशियों के लिए FCNR(B) योजना चलायी गई थी। इस विशेष ड्राइव में करीब 133 अरब डॉलर आए थे। तभी तो 4 सितंबर 2026 को अपना विदेशी मुद्रा भंडार 785.706 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर था।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 16 अक्टूबर 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.011 अरब डॉलर की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 8.578 अरब डॉलर की गिरावट हुई थी। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार घट कर 721.016 अरब डॉलर का रहा गया है।