अग्रसेन जयन्ती पर घरों में सजेंगे दीप; चढ़ेगी ध्वजा, सजेगा अग्रसेन चौराहा

0
33

कोटा। महाराजा अग्रसेन की जयंती के मौके पर अग्रवाल समाज की ओर से विविध आयोजन किए जाएंगे। प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि सतयुग के अवतारी कहे जाने वाले और अग्रवाल समाज के आराध्य देव महाराज श्री अग्रसेन जयंती 11 अक्टूबर को है।

अग्रवाल वैष्णव मोमीयान पंचायत महिला मंडल की ओर से महाराजा अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर से अग्र सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय बृज गोपाल जी के मंदिर रामपुरा में आयोजित महिला मंडल की बैठक में लिया गया।

संस्था की अध्यक्ष शिखा मित्तल व सचिव सुनीता गोयल ने बताया कि अग्र सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिन बुद्धि की उड़ान बच्चों को स्टेशनरी एवं माइंड गेम्स वितरण कार्यक्रम, 3 अक्टूबर को “सेहत की सहेली” महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष संवाद डॉ अनुराधा अग्रवाल द्वारा एक सेमिनार आयोजित की जाएगी।

तथा महिलाओं के लिए आलू व्यंजन प्रतियोगिता “आलू से कमाल स्वाद में धमाल” 4 अक्टूबर को 6 साल तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, 7 साल से 11 साल तक के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, 12 साल से 20 साल तक के बच्चों के लिए तथा महिलाओं के लिए राजस्थानी डांस प्रतियोगिता होगी।

11 अक्टूबर को अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर सुबह 9 बजे महाराजा अग्रसेन का पूजन व आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। संरक्षिका सावित्री गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन जयन्ती पर अपने घरों पर ध्वजा फहराई जाएगी तथा घरो के बाहर दीपक सजाए जाएंगे।