Kota Mandi: वायदा मंदा रहने से कोटा मंडी में धनिया का भाव 300 रुपये लुढ़का

0
6

अक्टूबर का धनिया वायदा 252 रुपये गिरकर 14352 रुपये क्विंटल पर बंद

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को मिलर्स की लिवाली से चना 50 रुपए तेज बिका। एनसीडीईएक्स पर वायदा मंदा रहने से धनिया का भाव 200 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गया। कमजोर उठाव से लहसुन मीडियम 300 रुपये मंदा रहा।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर अक्टूबर का धनिया वायदा 252 रुपये गिरकर 14352 रुपये, दिसंबर वायदा 220 रुपये टूटकर 14900 रुपये और जनवरी वायदा 268 रुपये फिसल कर 14600 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 15000 कट्टे, नए उड़द की 2500 कट्टे और लहसुन की 2000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल 2650 से 2700, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2700 से 2750, बेस्ट टुकड़ी 2750 से 2800, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2350, मक्का लाल 2000 से 2400, मक्का सफेद 2000 से 2500, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 3300 से 3601, धान (1509) नया 3500 से 4100, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5000 से 5750, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 5850 से 5951, सरसो 7300 से 8201, अलसी 7800 से 8950, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 5500 से 7600, उड़द नया 4500 से 7800, उड़द पुराना 4000 से 7400, चना देशी 5700 से 6150, चना मौसमी नया 5300 से 6000, चना पेप्सी 5300 से 6101, चना डंकी 4500 से 5500, चना काबुली 5500 से7200 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5000 से 18500, ऊटी लहसुन 20000, मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 13000 से 13800, धनिया ईगल 13800 से 14300, धनिया रंगदार 14000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।