सवाई माधोपुर–दुर्गापुरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालन के दो अतिरिक्त फेरे बढ़ाए

0
3

कोटा। Sawai Madhopur–Durgapura unreserved special train:अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए सवाई माधोपुर–दुर्गापुरा–सवाई माधोपुर के मध्य गाड़ी संख्या 05494/05493 अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के संचालन को दो अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05494 सवाई माधोपुर–दुर्गापुरा स्पेशल सवाई माधोपुर से 13 एवं 14 सितम्बर को रात 20:50 बजे प्रस्थान कर चौथ का बरवाड़ा 21:23 बजे, बनस्थली निवाई 22:18 बजे तथा सांगानेर 23:40 बजे पहुंचकर अगले दिन 00:25 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05493 दुर्गापुरा–सवाई माधोपुर स्पेशल दुर्गापुरा से 14 एवं 15 सितम्बर को रात 02:30 बजे प्रस्थान कर सांगानेर 02:38 बजे, बनस्थली निवाई 03:14 बजे तथा चौथ का बरवाड़ा 03:58 बजे पहुंचकर सुबह 05:20 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चौथ का बरवाड़ा, बनस्थली निवाई एवं सांगानेर स्टेशनों पर ठहरेगी।

दिल्ली सराय रोहिल्ला–अशोकनगर विशेष ट्रेन

रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 04004/04003 दिल्ली सराय रोहिल्ला–अशोकनगर–दिल्ली सराय रोहिल्ला विशेष ट्रेन का एक-एक फेरा संचालित किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला–अशोकनगर विशेष 17 सितम्बर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से 12:15 बजे प्रस्थान कर मथुरा जंक्शन 16:35 बजे, गंगापुर सिटी 18:35 बजे, सोगरिया 21:20 बजे होते हुए 03:00 बजे अशोकनगर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर–दिल्ली सराय रोहिल्ला विशेष 21 सितम्बर को अशोकनगर से 17:00 बजे प्रस्थान कर सोगरिया 21:40 बजे, गंगापुर सिटी 22 सितम्बर को 00:15 बजे तथा मथुरा जंक्शन 04:20 बजे पहुंचेगी और 08:45 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। ट्रेन का मार्ग में फरीदाबाद, कोसी कलां, मथुरा जंक्शन, गंगापुर सिटी, सोगरिया एवं गुना स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।